{"_id":"688d10d91ce22617b90790a4","slug":"three-injured-in-road-accident-one-serious-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134568-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में तीन जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में तीन जख्मी, एक गंभीर
Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच)। गोपिया रोड पर शुक्रवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
मिहींपुरवा-गोपिया-पड़रिया मार्ग स्थित कदम पुलिया के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गोपिया गांव निवासी राम मूरत गुप्ता (30) का पैर टूट गया। दूसरी बाइक पर सवार पुरैना रघुनाथ गांव निवासी राजू (25) व राजकुमार (22) भी घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और अचानक मोड़ पर आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां छितरा गईं और सवार सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटते चले गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राजू व राजकुमार को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल राम मूरत को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि तेज रफ्तार के चलते हादसा होने का पता चल रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)