फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three houses burnt to ashes

अग्निकांड में तीन मकान जलकर राख

Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Three houses burnt to ashes
बहराइच : खैरीघाट थाना क्षेत्र के एकघरा गांव में आग लगने से जला मकान। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तिकोनीबाग में आरा मशीन पर रखी सागौन की लकड़ी में आग लग गई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर खैरीघाट में तीन तीन ग्रामीणों के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लगभग चार लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

शहर के कोतवाली देहात अंतर्गत तिकोनीबाग के निकट विजय शर्मा आरा मशीन का संचालन करते हैं। जहां परिसर में काफी मात्रा में सागौन की लकड़ी रखी हुई है। सुबह 5.30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे सागौन की लकड़ी जलने लगी। आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। व्यवसायी विजय शर्मा के मुताबिक अग्निकांड में दो लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर खैरीघाट थाना अंतर्गत एकघरा गांव में सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास राहुल कुमार के मकान में आग लग गई। लपटों ने पड़ोसी दिनेश और श्रीधर के मकान को भी आगोश में ले लिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीनों घर में रखी नकदी, अनाज, कपड़ा, बर्तन सब कुछ जल गया। लगभग सवा दो लाख की संपत्ति का नुकसान अग्निकांड में हुआ है। पीड़ितों ने सूचना तहसील में दी। लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार के लोग खुले आसमान तले रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed