{"_id":"c6866d764fda8ff477f537b01bd3b613","slug":"three-died-of-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़कंपाऊ ठंड ने ली तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़कंपाऊ ठंड ने ली तीन की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/खुटेहना। अचानक शुरू हुई हाड़कंपाऊ ठंड ने तीन लोगों की जान ले ली। मंगलवार सुबह पेशी पर दीवानी कचहरी आए ग्रामीण ने मुसिंफ कोर्ट के दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक युवक की इलाज से पहले ही घर में जान चली गई। हालांकि, जिला प्रशासन इन मौतों का कारण ठंड को मानने से इन्कार कर रहा है। दीवानी कचहरी में दम तोड़ने वाले ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मंगलवार सुबह रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हनुमान प्रसाद कश्यप (65) पेशी पर दीवानी कचहरी आया था।
वह न्यायालय परिसर में सिविल जज के कमरा नंबर 12 में न्यायालय के बाहर बैठ कर पेशी की पुकार का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान 12:15 बजे अचानक उसे कंपकंपी और सीने में दर्द की शिकायत हुई।
विज्ञापन
कुछ ही देर में वह जमीन पर गिर गया। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन वह दम तोड़ चुका था। न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर की गई।
कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान एक घंटे तक कचहरी में अफरातफरी रही।
उधर, कोतवाली नानपारा क्षेत्र अंतर्गत कोड़री गांव निवासी विद्याप्रसाद (50) पुत्र लाला को सोमवार रात कंपकंपी के साथ सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। बेहोशी छाने लगी।
इस पर परिवारीजन रात में ही विद्याप्रसाद को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तेज ठंड लगने की बात कहते हुए विद्याप्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
तड़के सवा तीन बजे के करीब विद्याप्रसाद को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई।
वहीं, पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला गांव निवासी केशव यादव (26) पुत्र नकछेद खेत को गया था। वापस लौटा तो कंपकंपी और तेज पेट दर्द की शिकायत थी। परिवारीजन जब उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया।