फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three cousins drowned after their boat capsized in Saryu river in Bahraich

Bahraich News: सरयू में पलटी नाव... तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत, भाभी के दसवां संस्कार में आए थे; मचा कोहराम

Thu, 18 Sep 2025 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 01:47 PM IST
सार

बहराइच में सरयू में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। दो भाई भाभी के दसवां संस्कार में आए थे। तीनों रात में नाव से सरयू में विहार करने गए थे। घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Three cousins drowned after their boat capsized in Saryu river in Bahraich
नदी में तलाश करते गोताखोर व पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में बुधवार की रात सरयू नदी में नाव पलटने से तीन ममेरे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार की सुबह उनके शव बरामद हुए। घटना से घर में कोहराम मच गया। वह भाभी की मौत के बाद दसवां संस्कार में आए थे। 

विज्ञापन


घटना कैसरगंज थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के ही निम्दीपुर ग्राम पंचायत के मजरा ठाकुर पुरवा निवासी अजय (28) पुत्र महादेव की पत्नी की 11 दिन पूर्व मौत हो गई थी। बुधवार को उसका दसवां संस्कार था। इसमें शामिल होने अजय के रिश्तेदार गोपी निषाद (19) पुत्र स्व बड़कऊ व अंकुश निषाद (16) पुत्र दीपू निवासी गढ़ हैदर कैनाल, राजाजीपुरम, लखनऊ आए थे। 
विज्ञापन


रात करीब 8.30 बजे भोजन के बाद अजय के साथ गोपी व अंकुश गांव के बगल से बह रही सरयू नदी में नाव की सैर करने चले गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजन और ग्रामीण तलाश में जुटे। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रात में ही परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। लेकिन, अंधेरा होने के चलते सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को गोपी का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर उतराता मिला। वहां से कुछ दूर आगे नाव और पतवार भी नदी से बरामद हुई है। शव मिलने के बाद सभी के डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। सुबह 11 अजय व अंकुश का भी शव कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा हुआ बरामद हुआ। तीन ममेरे भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया।  


एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर तहसीदार गए हैं। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव और तीनों शव बरामद कर लिए हैं। पीएसी बल को भी भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed