{"_id":"6a9f05f7af38dcb3c5046a44","slug":"three-arrested-on-charges-of-religious-conversion-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-156356-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरगंज। लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में कैसरगंज पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री हनुमंत लाल पाठक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर यह कार्रवाई की।
विहिप के प्रखंड मंत्री पाठक ने आरोप लगाया कि पवही गांव निवासी शिवकुमार व पूनम तथा महुरी कलां निवासी राकेश कुमार, सुंदरलाल और प्रहलाद ईसाई धर्म अपना चुके हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ लोग क्षेत्र के सनातन धर्मावलंबियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दे रहे थे। इससे क्षेत्र में रोष और तनाव की स्थिति बनने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। थाना प्रभारी राजकुमार पांडे ने बताया कि मामले में सुंदरलाल, प्रहलाद और शिवकुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, कोर्ट ने सुनवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया।