फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Three accused of dowry murder sentenced to 10 years imprisonment each

Bahraich News: दहेज हत्या के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कारावास

Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three accused of dowry murder sentenced to 10 years imprisonment each
बहराइच। दहेज हत्या के तीन दोषियों को बुधवार को एफटीसी न्यायालय ने 10-10 वर्ष कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। घटना पांच वर्ष पूर्व ग्राम नगेसरपुरवा दाखिला खेसुआ में घटी थी।
विज्ञापन


ग्राम मोहना, थाना परसपुर जिला गोंडा निवासी जाकिर ने नौ अगस्त, 2021 को जरवल पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी शबनम का निकाह वर्ष 2020 में अफसर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम नगेसरपुरवा दाखिला खेसुआ थाना जरवल रोड के साथ किया था। निकाह के बाद दहेज के लिए उसके ससुर अख्तर, सास रुकसाना व पति अफसर उन्हें प्रताड़ित करते थे । नौ अगस्त, 2021 को तीनों लोगों ने मिलकर उनकी गर्भवती बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोप पत्र दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी प्रथम ने तीनों दोषियों को 10-10 वर्ष कारावास व सात हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed