{"_id":"64aeef2ea658b4db5e0f3c44","slug":"threat-received-in-the-morning-on-protest-against-religious-conversion-attacked-at-night-bahraich-news-c-98-1-slko1011-196-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धर्म परिवर्तन के विरोध पर सुबह मिली धमकी, रात में हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धर्म परिवर्तन के विरोध पर सुबह मिली धमकी, रात में हमला
Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में तेजी से पांव पसार रही ईसाई मिशनरियों व उनकी धर्म परिवर्तन की साजिश का विरोध करना बजरंग दल के विभाग संयोजक को भारी पड़ गया। धर्म परिवर्तन की साजिश में जुटे लाेगों ने जहां मंगलवार की सुबह उन्हें जान से मारने की धमकी दी तो वहीं रात में जानलेवा हमला कर डाला। घटना के बाद से हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व सीओ राहुल पांडेय ने रात में ही घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल का हालचाल पूछा। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु उर्फ दीपक श्रीवास्तव कोतवाली नानपारा के नगर क्षेत्र के निवासी हैं। दीपक लगातार नानपारा कोतवाली क्षेत्र में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे ईसाई मशीनरी के धर्म परिवर्तन की साजिश का विरोध और खुलासा कर रहे हैं। अब तक उन्होंने कई मुकदमे भी दर्ज करवाएं हैं।
इससे ईसाई मिशनरियों के समर्थकों में नाराजगी है और मंगलवार की सुबह साजिश में शामिल कुछ लोगों ने दीपक को जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे ककरी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय धमकी देने वाले लोगों ने ही बंजरिया गांव के दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियो ने दीपक पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। इस दौरान सिर पर लोहे की राड लगने से दीपक गंभीर रुप से घायल हो गए। दीपक के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। दीपक की सूचना पर पहुंचे कोतवाल हेमंत गौड़ ने उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज जारी है। दीपक ने बताया कि अनिल पास्टर व रामनरायण ने सुबह पेट में कट्टा सटाकर जान से मारने की धमकी दी थी। इन्हीं लाेगों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हमला किया है।
दबोचे गए तीन आरोपी, चौथे की तलाश में दबिश
एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि रात में ही अनिल पास्टर, रामनारायण, रोहित मौर्या समेत चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने रात में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।