{"_id":"6a1344e39bc6ca0db90abc6f","slug":"thieves-stole-jewellery-worth-rs-15-lakh-and-rs-70000-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-150022-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरों ने 15 लाख के जेवर व 70 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरों ने 15 लाख के जेवर व 70 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
हुजूरपुर। रायगढ़ बेहड़ा निवासी एक व्यक्ति के घर से चोर शनिवार रात करीब 15 लाख के जेवर व 70 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। पीड़ित ने कुछ साधु वेशधारी लोगों पर संदेह जताया है। गांव निवासी संजय कुमार सिंह का मकान गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर कुछ साधु वेशधारी लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने किसी तीर्थस्थल पर जाने की बात कहते हुए कुछ देर रुकने के लिए शरण मांगी। संजय ने मानवता के नाते उन्हें घर में ठहरने की अनुमति दी और भोजन-पानी की व्यवस्था भी कराई। शाम को सभी लोग चले गए।
संजय के अनुसार, रात में बिजली आपूर्ति बाधित होने और भीषण गर्मी के कारण परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। इसी बीच चोर घर में घुस आए और छत पर लगे दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया, ताकि कोई नीचे न उतर सके। इसके बाद अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे 70 हजार रुपये नकद, सोने और चांदी के करीब 15 लाख के जेवर उठा ले गए।प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।