फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Thieves broke the lock of the house and took away cash and jewellery

Bahraich News: घर का ताला तोड़ नकदी और जेवर उठा ले गए चोर

Tue, 27 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 27 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and took away cash and jewellery
बहराइच। मोहल्ला सलारगंज में शुक्रवार की रात चोरों ने खाली पड़े घर पर धावा बोला और दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 3500 नकद व चार लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितोंं ने दरगाह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी आसिया ने बताया कि बीते 21 मई को वह अपने मायके गोंडा चली गई थी। वहीं उनके पति व्यापार के सिलसिले में हल्द्वानी गए थे और घर पर ताला लगा था। इस दौरान शुक्रवार की रात चोरों ने घर पर धावा बोला और चार लाख से अधिक का माल पार कर दिया। शनिवार को जब भतीजा घर के बाहर पहुंचा तो टूटा ताला देखकर उसने सूचना दी। इसके बाद आननफानन वह घर पहुंचीं। आसिया ने बताया कि घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी का लॉकर टूटा था। उन्होंने बताया कि चोर 3500 नकदी व चार लाख से अधिक के आभूषण उठा ले गए। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed