फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   They were preparing for marriage by taking loan from bank, thieves took away jewelery and cash

Bahraich News: बैंक से कर्ज लेकर कर रहे थे शादी की तैयारी, चोर उड़ा ले गए जेवर व नकदी

Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 20 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
They were preparing for marriage by taking loan from bank, thieves took away jewelery and cash
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरौना निवासी किसान ने बेटे की शादी के लिए बैंक से कर्ज लिया था। कर्ज के पैसों से बहू के लिए गहने बनवाए थे और शेष बचे पैसों को संभाल कर रखा था। जिस पर मंगलवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पुरैना के मजरा राजापुरवा निवासी किसान मनीराम के बेटे की 26 अप्रैल को शादी है। इसके लिए मनीराम ने बैंक से कर्ज लिया था और शादी की तैयारी कर रहा था। इस दौरान मंगलवार की रात चोर दरवाजे का कुंडा तोड़कर घर में दाखिल हुए और घर में रखे गहनों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित मनीराम ने बताया कि शादी में बहू के लिए सोने की झुमकी, करधन, मंगलसूत्र व डेढ़ लाख रुपये नकदी रखी थी, जिसे चोर उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed