{"_id":"6872a51b76b4bf70aa0226e2","slug":"they-got-accolades-by-planting-trees-but-forgot-about-conservation-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133512-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पौधरोपण कर लूटी वाहवाही, संरक्षण भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पौधरोपण कर लूटी वाहवाही, संरक्षण भूले
Sat, 12 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पयागपुर में पौधरोपण के बाद लगाए गए पौधों को चरते मवेशी।
पयागपुर (बहराइच)। पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए जिलेभर में वृहद अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया है। विभिन्न विभाग हजारों व लाखों पौधे रोपित करने का दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं पौधरोपण में जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन पौधरोपण के बाद किसी ने भी रोपित पौधों की सुधि नहीं ली और तेजी से रोपित पौधे नष्ट हो रहे हैं।
पयागपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर रोपित पौधों की स्थिति बदहाल है और छुट्टा मवेशी उन्हें नष्ट कर रहे हैं। इसके चलते पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का अभियान व संकल्प जमीनी स्तर पर फिसड्डी साबित हो रहा है। आलम यह है कि पिछले वर्ष तहसील, नगर पंचायत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व खंड विकास कार्यालय में भारी मात्रा में रोपित पौधे गायब हैं। यही नहीं उन्हीं स्थानों पर इस साल रोपित पौधे भी तेजी से नष्ट हो रहे हैं, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तहसील परिसर में एसडीएम व नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा चार दिन पूर्व रोपित किए गए पौधे भी संरक्षण के अभाव में छुट्टा मवेशियोंं का शिकार बन रहे हैं।
वन विभाग से ट्री गार्ड के लिए कहा गया था। जल्द ही ट्री गार्ड लगवाकर रोपित पौधों को सुरक्षित किया जाएगा। -अश्वनी पांडेय, एसडीएम