फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There was a stir after seeing the flames in the goods train

Bahraich News: मालगाडी में आग की लपटें देख मचा हडकंप

Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Jun 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was a stir after seeing the flames in the goods train
- कंट्रोल से मिली सूचना पर जरवलरोड स्टेशन पर रोकी गई मालगाडी
विज्ञापन

- बड़ा हादसा टला , सघन जांच के बाद गंतव्य को रवाना हुई ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
जरवलरोड (बहराइच)। गोंडा-लखनऊ रेल मार्ग पर लखनऊ से बिहार जा रही मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी। इसे देखकर घाघराघाट स्टेशन मास्टर ने जरवल रोड रेलवे स्टेशन और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद नेप्था आयल लदी मालगाड़ी को जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस व रेलवे के अफसरों ने दमकल कर्मियों की टीम के साथ पूरी ट्रेन की सघन जांच पडताल की। मालगाड़ी के किसी भी वैगन में आग न लगी देख, सभी ने राहत महसूस की। इसके बाद ही मालगाड़ी को आगे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
गुरुवार की रात लखनऊ से नेप्था ऑयल (पेट्रोलियम पदार्थ) लेकर एक मालगाड़ी बिहार के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ - गोंडा रेल प्रखंड पर घाघरा घाट रेलवे स्टेशन पर 9:15 बजे मालगाड़ी के गुजरने के दौरान स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी के बीच के डिब्बे में आग की चिंगारी देखी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। सूचना के बाद मालगाड़ी को डाउन रेल लाइन जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर 9.32 बजे रोक लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह, एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल ने मौके पर दमकल टीम के साथ पहुंच कर आग की सघन जांच की लेकिन आग जैसा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


मालगाड़ी के एक डिब्बे में आग की चिंगारी देखने की बात सामने आई थी। जरवलरोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक कर रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन बंद करवाकर सघन जांच कराई गई। आग जैसा कुछ न मिलने पर मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश कुमार कैथल, एसडीएम कैसरगंज
-----------------
ध्रुव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed