{"_id":"65fea2b049ea698b810bb8e2","slug":"there-is-shortage-of-toilets-electricity-and-water-at-some-places-bahraich-news-c-104-1-slko1050-104137-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कहीं प्रसाधन तो कहीं बिजली-पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कहीं प्रसाधन तो कहीं बिजली-पानी की किल्लत
Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को जिले में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 500 मतदान केंद्र व 844 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 50 केंद्र संसाधन विहीन हैं।
इन 50 मतदान केंद्रों में पांच केंद्र ऐसे हैं जहां बिजली पहुंचाने में ऊर्जा निगम ने हाथ खड़े रखे हैं। साथ ही 15 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां बिजली नहीं है। कहीं पोल है तो तार नहीं और कहीं तार है तो भवन में वायरिंग नदारद है। इसके अलावा आठ मतदान केंद्रों पर शौचालय का निर्माण ही नहीं कराया गया है। वहीं 10 स्थानों पर शौचालय मरम्मत योग्य हैं। जबकि 17 ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं नौ मतदान केंद्रों पर लगे हैंडपंप मरम्मत योग्य हैं। जो खराबी के कारण काफी समय से बंद पड़े हैं। समय पूर्व समस्या पर ध्यान न दिया गया तो यहां आने वाले मतदाताओं व मतदान कर्मियों सहित सुरक्षाकर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
केस एक
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय गंगाभागड़ में करीब 784 मतदाता हैं। यहां बिजली की व्यवस्था नहीं है। यहां सोलर पैनल के सहारे व्यवस्था संचालित थी, जो काफी समय से खराब है। यहां बने शौचालय जर्जर हैं, साथ ही इनके दरवाजे भी नदारद हैं। इसके चलते यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
केस दो
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय बेलरी में करीब 757 मतदाता हैं। यहां विद्युत पोल तो लगा है, लेकिन उस पर तार नदारद हैं। ट्रांसफार्मर न होने से केंद्र पर बिजली की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां शिक्षणरत छात्रों को तो परेशानी होती ही है। मतदाताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
केस तीन
प्राथमिक विद्यालय कलकलवा में करीब 600 मतदाता हैं। यहां न तो बिजली है और न ही शौचालय। परिसर में बने शौचालय की सीट व दरवाजा नदारद है। साथ ही भवन में खिड़की व मुख्य गेट भी नदारद है। यहां ग्राम प्रधान की ओर से विद्यालय भवन की फर्श की मरम्मत कराई जा रही है।
पूरी की जाएंगी कमियां
जिन मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी व शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की कमी है। उसकी सूची संबंधित एसडीएम व बीडीओ आदि से मांगी गई है। जिसे संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। चुनाव पूर्व सभी कमियां पूरी कर ली जाएंगी।
-छोटे लाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी