फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There is no relief from the problem of traffic jam, vehicles are stuck in the jam for hours

Bahraich News: जाम की समस्या से नही मिल रही निजात, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Fri, 21 Mar 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from the problem of traffic jam, vehicles are stuck in the jam for hours
बहराइच में अस्पताल चौराहा से डिगिहा तिराहा के बीच लगा वाहनों का जाम। 
बहराइच। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नही मिल पा रही है। सुबह से ही लग रहे जाम के कारण लोगों को दफ्तर व काॅलेज पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लग रहे जाम के कारण लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
विज्ञापन


जाम को लेकर किए जा रहे प्रशासनिक दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अस्पताल चौराहे से डिगिहा के बीच जाम की समस्या जैसे नासूर बन गई है। सुबह से ही डिगिहा से महिला विंग गेट, मेडिकल काॅलेज गेट व अस्पताल चौराहे तक रुक-रुक कर जाम लगने से लोगों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही डिगिहा से लेकर अस्पताल चौराहे तक रुक-रुक कर जाम लगा रहा। जिस वजह से यहां से गुजरने में लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोपाल ने बताया कि आए दिन लग रहे जाम के कारण दफ्तर जाने में देर हो जाती है। इस वजह से डांट खाने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से इसपर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है। दूसरी तरफ विवेक ने बताया की जाम के कारण काॅलेज जाने में देर हो जा रही है। इससे क्लास छूट जाती हैं और कालेज में डांट पड़ती है। इससे कब निजात मिलेगी, इसकी जानकारी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed