फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There is no first aid box in corporation buses

Bahraich News: निगम की बसों में नहीं है फर्स्टएड बॉक्स

Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
There is no first aid box in corporation buses
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बस में नही लगा फर्स्टएड बॉक्स। 
बहराइच। जिले की ज्यादातर परिवहन निगम की बसों में फर्स्टएड बॉक्स की कोई सुविधा नहीं है। बसें बिना फर्स्टएड बॉक्स के ही फर्राटे भर रही हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री को कोई परेशानी आती है, तो उसको दवा के अभाव में यात्रा करना होगा। जिम्मेदार भी व्यवस्था को सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से 104 और भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र स्थित रूपईडीहा रोडवेज बस अड्डे से 50 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न मार्गो फर्राटे भरने वाली ज्यादातर बसों में फर्स्टएड बॉक्स नदारद हैं। जबकि निगम मुख्यालय से स्पष्ट आदेश है कि यात्रियों के प्राथमिक उपचार के लिए बसों में फर्स्टएड बॉक्स के साथ दवाइयों का होना आवश्यक है।
विज्ञापन


इन बसों में नहीं मिला फर्स्टएड बॉक्स
बहराइच से लखनऊ जाने वाली बस संख्या-यूपी 40-टी-5508 की अमर उजाला ने पड़ताल की तो बस में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्टएड बॉक्स नहीं दिखाई दिया। वहीं बहराइच से कानपुर जाने वाले बस संख्या- यूपी 78-एचटी- 1946 और बलरामपुर से वाया बहराइच लखनऊ जाने वाली बस संख्या- यूपी 47- टी-2534 में भी फर्स्टएड बॉक्स नहीं दिखा। इसके अलावा अन्य बसों में भी फर्स्टएड बॉक्स नहीं दिखाई दिए। ऐसे में अगर किसी यात्री की यात्रा के दौरान तबीयत अचानक खराब हो जाती है, उसको प्राथमिक उपचार नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगवाए जा रहे फर्स्टएड बॉक्स
कुंभ में सभी बसों की फिटनेस आदि के साथ बसों में फर्स्टएड बॉक्स लगवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिन बसों में फर्स्टएड बॉक्स नहीं लगे है, ऐसी बसों की जांच कराकर उनमें फर्स्टएड बॉक्स लगावाए जाने की शीघ्र मुहीम शुरू की जाएगी।
ज्ञानचंद-एआरएम रोडवेज बहाराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed