फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   There is always danger of death in 18 places

Bahraich News: 18 स्थानों पर हमेशा बना रहता है मौत का खतरा

Sun, 08 Jan 2023 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
There is always danger of death in 18 places
बहराइच। सुगम सफर व जिंदगी की सुरक्षा के लिए जागरूक होना जरूरी है। लोगों की जिंदगी सुरक्षित रहें, इसके लिए पीडब्ल्यूडी के मंत्री ने अवैध कट व ब्लैक स्पॉट को मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में पुलिस विभाग की ओर से 18 ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया गया है। बीते साल 2022 में इन सड़कों पर 200 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में 18 स्थानों पर हमेशा मौत का खतरा बना रहता है। मंत्री के बयान के बाद अब विभाग में हड़कंप मचा है। जल्द ही ब्लैक स्पॉट पर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की संख्या और मौतों की तादाद में कमी लाने के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अवैैध कट को बंद कराने व ब्लैक स्पॉट का मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद जिले में नए सिरे से पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्वे कराया जाएगा। जिसके बाद उसका मरम्मतीकरण कराया जाएगा। पुलिस विभाग केे अनुसार जिले में अभी तक 18 ब्लैक स्पॉट है। इन स्थानों पर रेडियम युक्त बोर्ड लगाए गए है। जो बोर्ड किसी कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वह सही कराए जाएंगे जो रात के अंधेरे में चमकेंगे। चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर लगाए गए बोर्ड वाहन चालकों को कम स्पीड के लिए सचेत भी करेंगे।
विज्ञापन

यहां हैं ब्लैक स्पॉट
लखनऊ जाने वाले नेशनल हाईवे पर जरवलरोड थाना क्षेत्र के झुकिया व अलीनगर, कैसरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा कैसरगंज व कोनारी, देहात कोतवाली क्षेत्र के टिकोरामोड़ व बहादुरचक, एनएच 730 मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायबोझा, गायघाट व गिरगिट्टी, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल, रामगांव के सोहरवा, तुलसीपुर मोड़, विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के उधरना सरहदी, पयागपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ व इंदिरापुर में ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड लगाकर किया जा रहा जागरूक
जिले में चिंह्ति 18 ब्लैक स्पॉट पर जागरूक करने के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की जा रही है। ऐसे मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाती है। रात में डिपर का प्रयोग करने व यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। -जेपी सिंह, यातायात प्रभारी

ऐसे बनाए जाते है ब्लैक स्पॉट
पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर पांच मौतें हो जाती है और 10 एक्सीडेंट हो जाते हैं। उसे ब्लैक स्पॉट घोषित किया जाता है। उसके बाद वहां सांकेतिक बोर्ड लगाया जाता है। जिससे राहगीर सचेत हो सके और उनकी जान सुुरक्षित रह सके।
हादसों के आंकड़ों पर एक नजर-
वर्ष दुर्घटना मृतक घायल
2017 280 183 230
2018 291 195 245
2019 184 93 125
2020 190 89 136
2021 501 261 429
2022 391 200 413
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed