{"_id":"6765c16006f0cc5d4b0749b4","slug":"there-are-not-enough-resources-for-the-convenience-of-the-players-in-the-stadium-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124296-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नहीं है पर्याप्त संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नहीं है पर्याप्त संसाधन
Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रोजाना ताइक्वांडो के खिलाड़ी अभ्यास करते हुए देश व प्रदेश स्तर पर खेलने की चाह रखते हैं। स्टेडियम से ही कुछ खिलाड़ियों ने आगे निकल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बावजूद इसके यहां पर खेल के उचित संसाधन उपलब्ध नहीं हैं।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यह खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में अपने माता-पिता के जिले का भी नाम रोशन करना चाहते हैं। स्टेडियम में तैनात ताइक्वांडो कोच मनीष कुमार बघेल ने बताया कि खिलाड़ियों को लगातार खेल के गुण सिखाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए तैयार किया जाता है।
उन्होंने बताया कि बीते दिनों केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के अथर्व पाठक ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, स्कूल गेम्स में जयजोशी ने जगतजीत इंटर काॅलेज इकौना में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही कानपुर में आयोजित ऑफिशियल स्टेट खेलकर वेनिका रावत के साथ ही लखनऊ में ऑफिशियल स्टेट खेलकर दुर्गेश्वर आनंद ने भी जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
सुविधा बढ़े तो निखरें खिलाड़ी
अभ्यास में जमकर पसीना बहा रहे खिलाड़ी स्टेडियम की हालत से नाराज हैं। वे यहां पर ज्यादा सुविधाएं और संसाधन की मांग करते हैं। इंदिरा स्टेडियम में खेल सुविधाओं का टोटा है। बैडमिंटन कोर्ट बंद है। इसे बनाने के लिए काम तो हुआ लेकिन उसमें भी भ्रष्टाचार होने के आरोप खिलाड़ी लगा रहे है। इस मामले की जांच बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने किया था। इसके अलावा कई अन्य खेल सुविधाओं का अभाव है। यदि यहां बेहतर संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो स्थानीय खिलाड़ियों को उत्कृष्ट दर्जे का अभ्यास करने में सहायता मिलेगी। इससे उन्हें फायदा होगा और वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर सकेंगे।