{"_id":"68190ccb8234e782760309a5","slug":"then-the-former-mp-was-attacked-due-to-the-encroachment-removal-campaign-bahraich-news-c-13-1-lko1072-1189539-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ...तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते हुआ पूर्व सांसद पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ...तो अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते हुआ पूर्व सांसद पर हमला
Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 06 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद पर हमले के बाद सोमवार को घटनास्थल पर माैजूद लोग।
बहराइच। पूर्व भाजपा सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर हुए हमले के प्रयास के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद पर हमला सीमा क्षेत्र में बीते कई दिनों से जारी अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते हुआ है। हमला करने वाले भी श्मशान व सरकारी जमीन पर निर्माण करने की भी चर्चा है।
पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड पर हुए हमले को लेकर पुलिस के सूत्रों के अनुसार मटेही कला निवासी हमला करने वाले दूसरे समुदाय के लोगोंं ने हिंदुओंं के श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान बनाया है।
शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन सीमा क्षेत्र के 10 किमी के दायरे में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसद ने मटेही कला में भी सघन अभियान चलवाने की चर्चा की थी। इसी बात से कब्जेदार नाराज थे और उन्होंने रविवार को पूर्व सांसद पर हमला कर दिया।