{"_id":"64d52c6a6a5c4fa91b0e9659","slug":"the-wheel-of-the-moving-roadways-bus-came-off-the-bike-rider-got-hit-bahraich-news-c-98-1-slko1011-1650-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चलती रोडवेज बस का निकला पहिया, बाइक सवार चपेट में आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चलती रोडवेज बस का निकला पहिया, बाइक सवार चपेट में आया
Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज(बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक रोडवेज बस का पिछला पहिया अचानक निकल गया। इसकी चपेट में आने से एक बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है।
गोंडा डिपो की एक अनुबंधित बस बृहस्पतिवार को यात्रियों को लेकर बहराइच आ रही थी। इसी दौरान गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज के बस के पिछले पहिये से तेज आवाज आई। आवाज सुनकर चालक ने बस धीमी की, लेकिन इसी दौरान बस के पीछे लगा पहिया चक्का सहित निकल गया।
पहिया सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के उधरना निवासी कन्हैया लाल (30) से टकरा गया। हादसे में कन्हैया गंभीर रुप से घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोेगों ने युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्क्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट लगा रखा था।