{"_id":"57dec8514f1c1b190aa824da","slug":"the-truck-overturned-into-the-khaddh-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खड्ड में पलटा, दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खड्ड में पलटा, दो मरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से थ्रेसर लादकर बहराइच आ रहा ट्रक नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर मुरावनपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर की दबकर मौत हो गई। दोनों पंजाब के रहने वाले थे।
दुर्घटना इतनी भयावह थी कि गैस कटर मंगाकर दोनों के शव निकाले गए। ट्रक को बहराइच से क्रेन आने पर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक में मिले अभिलेखों के आधार पर पंजाब सूचना भेजी गई है।
पंजाब से थ्रेसर की खेप लादकर एक ट्रक सुबह आठ बजे के आसपास मोतीपुर थाना क्षेत्र में पहुंचा। जब वह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर बहराइच की ओर बढ़ रहा था। तभी मुरावनपुरवा गांव के निकट अचानक ट्रक का चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन
ट्रक 20 फीट गहरे गड्ढे में जाकर पलट गया। इसके बाद सेमल के पेड़ से टकरा गया। जिससे ट्रक का केबिन पेड़ से टकराकर पूरी तरह पिचक गया। उसमें सवार चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव पूरी तरह फंस गए।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष अफसर परवेज दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ने जेसीबी मंगवाकर ट्रक को खिसकाकर लाशें निकलवाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर गैस कटर मंगवाकर केबिन को कटवाया गया। तब चालक और क्लीनर के शव निकाले जा सके।
थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक के अंदर से बरामद कागज के आधार पर पंजाब पुलिस से संपर्क किया गया। चालक की पहचान जगतजीत सिंह उर्फ रीठा (35) पुत्र केहर सिंह व क्लीनर की पहचान निर्मल सिंह पुत्र आत्मा सिंह जिला मोगा कलकना पंजाब के रूप में हुई है। पंचनामा के बाद दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष अफसर परवेज ने कहा कि दुर्घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद लग रहा है कि चालक को शायद झपकी आ गई थी। इसके कारण हादसा हुआ। पंजाब पुलिस को सूचना दी गई है। वहां से कंपनी के अधिकारी व मृतकों के परिवारीजन बहराइच के लिए रवाना हो गए हैं।