फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The tigress again arrived in Darshanpurwa, panic among villagers

दर्शनपुरवा में फिर पहुंची बाघिन, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 31 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The tigress again arrived in Darshanpurwa, panic among villagers
बहराइच। नानपारा रेंज के दर्शनपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के खेत में रविवार शाम को पुन: बाघिन दिखी। ग्रामीणों ने सूचना हलका दरोगा को दी। लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा है। मालूम हो कि बीते पखवारे भर से क्षेत्र में बाघिन के आमद को लेकर दहशत है।
विज्ञापन

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के मजरा दर्शनपुरवा में रविवार शाम पांच बजे बाघिन दिखी। गांव निवासी ओरीलाल के खेत में बाघिन के दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सूचना देकर सतर्क रहने की बात कही। साथ ही गांव निवासी बल्लू सिंह ने हलका दरोगा रियाज अहमद को फोन कर मामले से अवगत कराया। लेकिन सूचना के बाद भी हलका दरोगा मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील का कहना है कि बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया गया है। लेकिन वह लगातार मूवमेंट बदल रही है। ऐसे में ग्रामीण सतर्क रहें। वनकर्मियों की टीम निरंतर कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed