फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The temple will be decorated, the valley will echo with Bol Bam...

बहराइच: मंदिर सजे, बोल बम...से गूंजेगी तराई

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
The temple will be decorated, the valley will echo with Bol Bam...
बहराइच। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर रंग-बिरंगी झालरों से सजा गए हैं। रंगरोगन का काम भी पूरा हो गया है। भक्तों की भीड़ को संभालने की व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। शनिवार को सुबह से रात तक शिवमंदिरों में भक्त उमड़ेंगे। रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना करेंगे। मंदिरों पर भी सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर के अति प्राचीन सिद्धनाथ मंदिर में भोर से ही हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। मंदिर के आसपास शिवभक्तों के लिए दूध, अक्षत, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि की दुकानें भी सजी हैं। यहां सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करने के साथ बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इसी तरह मटेरा स्थित पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर, पयागपुर में बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर, जरवलरोड के मनकामेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर व तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु जुटेंगे। कैसरगंज, रिसिया, महसी, मिहींपुरवा, सुजौली के कारीकोट माता मंदिर, महसी के बौंडी में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। कई जगह शिव बारात भी निकलेगी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिए मंदिरों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे व सीसीटीवी कैमरों से अराजक तत्वों की निगरानी होगी। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। निर्बाध बिजली व पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed