फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The teams of Balrampur, Bahraich and Barabanki won the cricket match

बलरामपुर, बहराइच व बाराबंकी की टीमों ने जीता क्रिकेट मैच

Sat, 07 Sep 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
The teams of Balrampur, Bahraich and Barabanki won the cricket match
बहराइच। श्री पीपी जोशी मेमोरियल क्रीड़ा समारोह के तहत शनिवार को क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस मौके पर जनपद स्तरीय टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिकेट मैच बलरामपुर व तुलसीपुर की टीमों के बीच खेला गया। इसका शुभारंभ राहत इंटर कॉलेज नानपारा के प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला व आजाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान बलरामपुर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच गोंडा व बहराइच की टीम के बीच खेला गया। इसमें बहराइच की टीम ने मैच जीता। तीसरा मैच गोंडा व बाराबंकी की टीम के बीच हुआ। इसमें बाराबंकी विजयी रहा। चौथा मैच बलरामपुर व बहराइच के बीच हुआ। जिसमें बहराइच ने 7 विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पांचवां मैच बाराबंकी व तुलसीपुर के बीच खेला गया। इस मैच को बाराबंकी ने जीता। क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद वालीबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें पहला मैच बलरामपुर व बहराइच के बीच हुआ। इसमें बलरामपुर की टीम विजयी रही। दूसरा मैच बहराइच व बाराबंकी के बीच हुआ। इसमें बहराइच ने मैच जीता।

सीनियर दौड़ प्रतियोगिता में विजय वर्मा आजाद ने प्रथम, वीके शुक्ला ने द्वितीय और श्याम सिंह व प्रहलाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद जूनियर प्रतियोगिता में वीरेंद्र यादव प्रथम, इसराइल अहमद द्वितीय व वीके शुक्ला तृतीय रहे। लंबी कूद सीनियर वर्ग में श्याम सिंह प्रथम, विजय वर्मा द्वितीय व वीके शुक्ला तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed