{"_id":"644182a284e3a58e41094f56","slug":"the-team-will-reach-the-farmers-house-as-soon-as-50-quintal-wheat-is-collected-bahraich-news-c-13-1-193043-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 50 क्विंटल गेहूं इकट्ठा होते ही किसान के घर पहुंचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 50 क्विंटल गेहूं इकट्ठा होते ही किसान के घर पहुंचेगी टीम
Thu, 20 Apr 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए अब किसानों को क्रय केंद्र नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि क्रय केंद्र खुद उनके द्वार आएगा। इसको लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक 50 क्विंटल या फिर उससे अधिक गेहूं इकट्ठा होने पर सिर्फ किसानों को नजदीकी केंद्र प्रभारी को सूचना देनी होगी और केंद्र प्रभारी कांटा, बोरे के साथ उसके घर पहुंचेगा। शासनादेश को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक का आयोजन हुआ और सभी को जानकारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम डॉ दिनेश चंद्र ने बताया की गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल खरीद की शुरुआत की गई है। इसके तहत ग्राम प्रधान, सचिव, लेखपाल, कोटेदार, केंद्र प्रभारी आदि सभी खरीद बढ़ाने का प्रयास करेंगे और किसानों को सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए जागरूक करेंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मोबाइल खरीद के तहत 50 क्विंटल या फिर उससे अधिक की खरीद की जाएगी। किसान भाई अपनी या फिर दो तीन लोगों की फसल इकट्ठा करें और 50 क्विंटल पूरा होते ही मोबाइल पर सूचना दें। केंद्र प्रभारी उनका गेहूं खरीदने के लिए उनके घर पहुंचेंगे।