{"_id":"6771972f94d23ed6020bf8ab","slug":"the-team-that-exposed-the-theft-was-honored-bahraich-news-c-98-1-slko1013-124678-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चोरी का खुलासा करने वाली टीम को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चोरी का खुलासा करने वाली टीम को किया सम्मानित
Mon, 30 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर में चोरी का खुलासा करने वाली टीम को किया गया सम्मानित।
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी की दुकान में चोरी करने वाले चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को रविवार को हिंदू युवा वाहिनी ने सम्मानित किया। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला के साथ पूरी टीम को अंगवस्त्र भेंट किया गया।
चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजेश शुक्ल ने कहा कि अपराध को रोकना और अपराधियों की धरपकड़ करना पुलिस का काम है। लेकिन जब समाज की ओर से प्रोत्साहन मिलता है तो ऊर्जा में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक केके सिंह, वीरेंद्र मिश्र, आरक्षी विकास मिश्र, अनिल कुमार, रामानंद यादव को सम्मानित किया गया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के सुभाष दीक्षित, संजय गुप्ता, मुकेश पाठक, धीरू सिंह आदि मौजूद रहे।