फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The teacher abused the student, the family left the cock after making it

शिक्षक ने छात्र से की अभद्रता, परिजनों ने मुर्गा बनवाकर छोड़ा

Thu, 30 Jan 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
The teacher abused the student, the family left the cock after making it
बहराइच। शहर स्थित स्कूल के एक शिक्षक पर कक्षा तीन के छात्र ने अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर परिवारीजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने कॉलेज प्रशासन से आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की। बाद में आरोपी शिक्षक को मुर्गा बनाने व पीड़ित छात्र और परिवारीजनों से माफी मांगने पर दोबारा किसी से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

बहराइच निवासी एक छात्र शहर स्थित स्कूल में पढ़ता है। मंगलवार को घर पहुंच कर छात्र ने परिवारीजनों को बताया कि स्कूल मेें पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने उससे अभद्रता की है। इससे आक्रोशित परिवारीजन बुधवार को स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने स्कूल प्रशासन से आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे के चलते करीब दो घंटे तक स्कूल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

स्कूल के शिक्षकों ने गुस्साए परिवारीजनों को समझाने का प्रयास किया। प्राचार्य समेेत शिक्षकों व कर्मचारियों के काफी समझाने पर परिवार के लोग सुलह को तैयार हुए। आरोपी शिक्षक के अपना भविष्य बर्बाद हो जाने की मिन्नत करने पर परिवारीजनों ने उसे मुर्गा बनने को कहा। इसके बाद आरोपी शिक्षक के मुर्गा बनने व पीड़ित छात्र और परिवारीजनों से माफी मांगने पर लोगों ने उसे दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में स्कूल के प्रधानाचार्य से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि छात्र के परिवार के लोग आये थे। हालांकि आपस में दोनों पक्षों में सुलह हो गई। इस बार में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि थाने में किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed