फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The sons got the land in their name after showing their father as dead

Bahraich News: बेटों ने बाप को मृत दिखाकर अपने नाम करवा ली जमीन

Mon, 05 Jun 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 05 Jun 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The sons got the land in their name after showing their father as dead
बहराइच। पयागपुर तहसील क्षेत्र में पैसे के लालच की इंतहा देखने को मिली जहां जमीन के लिए कलयुगी बेटों ने अपने जीते-जागते बाप को कागजों में मृत साबित करवा दिया। वहीं उनकी इस काली करतूत में तात्कालिक जिम्मेदार अधिकारियों ने भी बेटों का बखूबी साथ दिया। 16 साल बाद जब बाप को बेटों की करतूत पता चली तो अब वह बेटों का त्याग कर न्याय की लड़ाई लड़ रहा है।
विज्ञापन


पयागपुर तहसील के ग्राम पंचायत प्रतापपुर तहरह निवासी कुंवर बहादुर सिंह के तीन बेटे सुनील सिंह, सुशील सिंह व सुधीर सिंह है। साल 2005 में परिवार के भरण पोषण के लिए कुंवर बहादुर सिंह नौकरी की तलाश में मध्य प्रदेश चले गए थे। यहां उन्होंने प्राइवेट नौकरी की और वहीं रहने लगे। इस दौरान वह बीच-बीच में घर आते थे और बेटों व पत्नी के लिए आवश्यक सामान देकर चले जाते थे। साल 2007 में वह मध्य प्रदेश स्थित आनंद साहब मठ से जुड़ गए और यहीं धर्म व सेवा कार्य करने लगे। इस दौरान भी वह लगातार बच्चों व पत्नी से बात करते रहे और दो-तीन साल पर घर आकर उनका कुशलक्षेम जानते रहे।
विज्ञापन

कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इसी दौरान बेटों के मन में लालच आया और उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिल कर साजिश रची। आरोप है, कि बेटों ने पंचायत सचिव, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ मिलकर कागजों में पहले उसे मृत दिखाया और फिर उसके नाम की 60 बीघा जमीन अपने नाम कर ली। बेटों ने साल 2007 में ही कुंवर बहादुर सिंह को कागजों में मृत घोषित कर दिया था, लेकिन पिता को इसकी भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बिसवां जमीन बिकी तब चला पता
2007 में ही पिता को मृतक दिखाकर जमीन अपने नाम पर दर्ज करवाने वाले बेटों की करतूत की भनक 16 सालों तक पिता कुंवर बहादुर सिंह को नहीं लगी। लेकिन इसी दौरान एक बेटे ने तीन बिसवा जमीन बेची। इसके बाद एक ग्रामीण ने कुंवर बहादुर को फोन किया और उसकी मौजूदगी के बिना जमीन बैनामा होने पर सवाल खड़ा किया। इस पर पीड़ित कुंवर बहादुर सिंह भी सन्न रह गया और तत्काल अपने घर प्रतापपुर तरहर पहुंचा। यहां खसरा-खतौनी निकलवाने पर उसे बेटों की साजिश का पता चला। उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
तीनों बेटों, पत्नी, पंचायत सचिव, लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के खिलाफ शिकायत

जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में कुंवर बहादुर सिंह ने अपने तीनों बेटों सुनील सिंह, सुशील सिंह, सुधीर सिंह, पत्नी राधा देवी पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने उसको मृत दिखाए जाने के समय 20 नवंबर 2007 के समय पर तैनात राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पंचायत सचिव पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की।

परिजनों से तोड़ा नाता, पड़ोसी के घर को बनाया ठिकाना
बेटों की काली करतूत जानने के बाद पिता कुंवर बहादुर सिंह ने उनसे सभी नाता तोड़ लिया है। मध्य प्रदेश से आने के बाद से कुंवर अपने घर नहीं गया है और एक पड़ोसी के घर पर रह रहा है। इस संबंध में जब कुंवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब बेटों के अंदर इतना लालच है, कि उन्होंने मुझे जिंदा रहते हुए मृत घोषित कर दिया, तो इसकी क्या गारंटी है, कि वह मेरे साथ कुछ गलत न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed