फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The son-in-law along with his friends beat up his father-in-law and brother-in-law

Bahraich News: दामाद ने साथियों के साथ मिलकर ससुर व सालों को पीटा

Mon, 07 Jul 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The son-in-law along with his friends beat up his father-in-law and brother-in-law
बहराइच। मेडिकल कॉलेज परिसर शनिवार रात जंग का अखाड़ा बन गया। एक दामाद ने साथियों के साथ मिलकर ससुर व सालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी व कोतवाली नगर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मारपीट में दो गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने जीजा सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बेरिया खलीलपुर निवासी वासुदेव (30) व श्याम देव (28) ने बताया कि उनकी बहन रामदुलारी का विवाह छह साल पहले श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के महौरी निवासी विश्वजीत के साथ किया था। शादी के बाद से जीजा बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। इसपर पिता ईश्वर प्रसाद ने फोन कर समझाया भी था। इससे नाराज जीजा शनिवार को दोपहर घर आए और पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया तो बेहोशी का बहाना बनाकर लेट गए।
विज्ञापन

हम सभी ने उन्हेंं मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में ही उन्होंने अपने दोस्तोंं को फोन कर मेडिकल कॉलेज बुला लिया। इमरजेंसी में इलाज से पहले ही अपने दोस्तों राजित, जितेंद्र, तिलक राम आदि के साथ हम सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। मारपीट में घायल साले वासुदेव व श्यामदेव को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जा रहा है। कोतवाल नगर राकेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंच कर मामला शांत कराया गया। दोनों का मेडिकल करवा रहे हैं, इसके बाद हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed