फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The situation at the scene suggests a conflict.

Bahraich News: घटनास्थल की स्थिति संघर्ष की ओर कर रही इशारा

Thu, 02 Apr 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The situation at the scene suggests a conflict.
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बिछिया बीट में मंगलवार को हुई हथिनी की मौत अब रहस्य बनती जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने शव को दफना दिया है, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि घटनास्थल की स्थिति संघर्ष की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन



जहां हथिनी का शव मिला, वहां करीब 50 मीटर के दायरे में घने बेंत के जंगल बिखरे और टूटे हुए पाए गए। वन्यजीव विशेषज्ञ एके गौतम का कहना है कि इस तरह का फैलाव आमतौर पर हाथियों के बीच संघर्ष के दौरान ही होता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी आक्रामक टस्कर हाथी से भिड़ंत में मादा हाथी की मौत हुई हो सकती है।
विज्ञापन



वन विभाग इसे प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत मान रहा है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों के झुंडों के बीच टकराव की घटनाएं आम हैं। रात में अक्सर चिंघाड़ और पेड़ों के टूटने की आवाजें सुनाई देती हैं, जो संघर्ष की पुष्टि करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस घटना ने वन विभाग की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्गम और घने जंगल में कई दिनों तक शव पड़ा रहना निगरानी तंत्र की कमजोरी को दर्शाता है। ग्रामीणों का दावा है कि दुर्गंध फैलने के बाद ही मामले की जानकारी सामने आई, जिससे अंदेशा है कि मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।



तराई क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों का विचरण होता है, जिनमें कुछ टस्कर हाथी काफी आक्रामक माने जाते हैं। इसके बावजूद पर्याप्त संसाधन और नियमित गश्त के अभाव में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

----------

मामले में की जा रही है जांच
विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। गश्ती टीम को घटना की जानकारी देर से क्यों हुई, इस मामले में जांच की जा रही है।
-अपूर्व दीक्षित, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed