फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The silence of the political parties is increasing the anxiety of the candidates

Bahraich News: उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ा रही सियासी दलों की चुप्पी

Wed, 12 Apr 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 12 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The silence of the political parties is increasing the anxiety of the candidates
बहराइच। नगर निकाय चुनाव का नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन पत्रों की बिक्री को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी किसी भी सियासी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिसके चलते विभिन्न दलों में अपनी दावेदारी पेश करने वाले उम्मीदवारों की धुकधुकी बढ़ गई है। कोई दिल्ली तो कोई लखनऊ की दौड़ लगा रहा है। सबसे ज्यादा माथा पच्ची भाजपा में देखने को मिली रही है, जहां एक पद के लिए आठ से 12 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद बहराइच के अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर विभिन्न सियासी दलों में घमासान देखने को मिल रहा है। विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारी पार्टी के निर्णय को अपने पक्ष में करने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों से सिफारिश का दौर चल रहा है। सबसे ज्यादा घमासान भारतीय जनता पार्टी में देखने को मिल रहा है, जहां दावेदारों की संख्या एक दर्जन से अधिक है।
विज्ञापन

भाजपा में अगर दावेदारों की बात की जाए तो भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल के परिवार से सुधा टेकड़ीवाल, डॉ. डिंपल जैन, दीपिका शर्मा, ममता गुप्ता, ममता जायसवाल, शशि लता शर्मा, हेमा निगम आदि एक दर्जन उम्मीदवारों के नामों की चर्चा है। समाजवादी पार्टी की बात करें तो पूर्व में दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके तेजे खां की पत्नी जाहिदा बेगम व शैलेश सिंह की पत्नी पंजिता सिंह के नाम की चर्चा जोरों पर है। कई अन्य के भी ताल ठोकने की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस में भी घमासान देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने से पूर्व ही महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव जूही रजा सिद्दीकी जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। ऐसा ही कुछ आलम अन्य सियासी दलों आप, बसपा, सुभासपा, अपना दल का भी है, जहां एक पद के लिए कई पदाधिकारी अपनी उम्मीदवारी के लिए ताल ठोंक रहे हैं, लेकिन पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने पत्ते नहीं खोले हैं।

नगर पालिका नानपारा व नगर पंचायतों में भी घमासान
नगर निकाय चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ने को लेकर नगर पालिका परिषद नानपारा व विभिन्न नगर पंचायतों में भी घमासान देखने को मिल रहा है। सभी स्थानों पर दावेदारों की संख्या एक से अधिक होने से विभिन्न दलों के पदाधिकारी गुणा गणित में जुटे हैं। नगर पालिका परिषद नानपारा की करें तो यहां पूर्व में पार्टी चिन्हों पर अध्यक्ष बन चुके दोनों पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इस बार निर्दलीय की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
भाजपा से किस्मत आजमाने वालों की होड़ मची हुई है और आधा दर्जन से अधिक लोग ताल ठोंक रहे हैं। सपा और कांग्रेस में भी यही हाल है। नवसृजित नगर पंचायत मिहींपुरवा में शहर की सरकार बनाने के लिए उम्मीदवारी की होड़ मची है। अकेले भाजपा से वीरचंद वर्मा, आनंद वर्मा, श्रवण कुमार मदेशिया, अरविंद गुप्ता आदि दावेदारी पेश कर रहे हैं। सपा से राजेश कुमार चौधरी, जुग्गी लाल यादव, इमरान रायनी आदि लाइन में है।
नगर पंचायत पयागपुर में सबसे ज्यादा भाजपा में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दावेदारी पेश की है। सपा में लगभग प्रत्याशी तय माना जा रहा है। बसपा व कांग्रेस ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। नगर पंचायत रुपईडीहा में भी भाजपा से एक दर्जन से अधिक उम्मीदवार ताल ठोंक चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद जुबेर फारुकी, वर्तमान प्रधान हाजी अब्दुल कलीम भी ताल ठोंक रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने भीष्म त्रिपाठी के लड़ने की संभावनाएं प्रबल हैं। ऐसा ही कुछ नजारा जरवल व कैसरगंज में भी देखने को मल रहा है। जहां सत्ताधारी पार्टी भाजपा से टिकट लेने वालों की होड़ मची है।


बेनतीजा रही प्रभारी मंत्री की बैठक
भाजपा में प्रत्याशियों के टिकट की दावेदारी को मचे घमासान पर विराम लगाने के लिए बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सांसद, विधायक ,वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। लगभग ढाई घंटे चली यह बैठक बेनतीजा रही। बैठक के बाद बाहर निकले प्रभारी मंत्री से जब टिकट को लेकर सवाल किया गया तो वह जमीनी स्तर के उम्मीदवार को टिकट देने की बात कह कर पल्ला झाड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed