{"_id":"67cf3223ff058a66b6065914","slug":"the-shower-of-colours-will-begin-from-tomorrow-colours-will-rain-for-three-days-bahraich-news-c-98-1-slko1007-127763-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कल से शुरू होगी रंगों की बौछार, तीन दिन बरसेंगे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कल से शुरू होगी रंगों की बौछार, तीन दिन बरसेंगे रंग
Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में होली खेलने का सिलसिला 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। होली समिति के पदाधिकारियों ने जनपद वासियों से होली के पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
समिति की ओर से इस वर्ष होली को नए अंदाज में मनाने की तैयारी की गई है। अध्यक्ष दीपक सोनी दाऊजी ने बताया कि होली के पर्व पर रंग खेलने का सिलसिला 12 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च की दोपहर तक चलेगा। शुभ मुहूर्त के अनुसार पूरे विधि विधान से 13 मार्च की रात 11:45 के बाद से रंगों का पर्व शुरू होगा। 14 मार्च को परंपरागत ढंग से होली खेली जाएगी।
अध्यक्ष ने बताया कि इस बार 13 मार्च को घंटाघर परिसर में रात नौ बजे चिता भस्म मसान होली और 14 मार्च को भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में रघुवीर संग होली खेली जाएगी। इसी दिन शाम को घंटाघर के मैदान में एक कार्यक्रम के तहत होली मिलन के साथ उपाधि वितरण का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को घंटाघर के मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की विशेषता सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा सिंगर झल्लुर दादा की उपस्थित रहेगी। इसी दिन त्रिमुहानीघाट स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होली मिलन का कार्यक्रम भी होगा। समिति के महामंत्री सुमित खन्ना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उपासना गृह व राह में चल रही महिलाओं पर रंग न डाले। सभी का सहयोग करें।