फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The rumor of shortage of salt

नमक की कमी की अफवाह से लोग परेशान

Fri, 11 Nov 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
बड़े नोट बदलने को लेकर परेशान लोग शुक्रवार देर शाम अचानक बाजार में नमक की कमी की खबर उड़ने से सकते में आ गए। खाने के स्वाद का संतुलन बनाए रखने की चिंता में बहुत से लोग नमक खरीदने दुकानों की तरफ चल पड़े। इससे घरों में अफरातफरी की स्थिति हो गई। दुकान बंद करने के वक्त खरीदारी के जुटने से कारोबारी भी आश्चर्यचकित थे।
विज्ञापन


नानपारा में तो बड़ी संख्या में लोग नकद की खरीदारी के लिए सड़क पर उतर आए। हालात को देखते हुए पुलिस के साथ एसडीएम व सीओ ने मोर्चा संभाला। हालांकि प्रशासन और व्यापारियों का कहना है कि नमक की पर्याप्त उपलब्धता है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक लोग दो दिन से बड़े नोट बदलने को लेकर परेशान हैं। इस बीच शुक्रवार देर शाम टीवी न्यूज में नमक की कमी को लेकर मंहगा होने संबंधी खबर प्रसारित हुई। इसके बाद लोगों को नमक की चिंता सताने लगी। कुछ ही देर में शहर से लेकर कस्बों तक नमक की कमी की अफवाह फैलने से लोग बाजार की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच शहर की छावनी बाजार, घंटाघर, दरगाह, सिविल लाइन समेत अन्य स्थानों पर लोग नमक की खरीदारी करने पहुंच गए। उधर नानपारा में अधिकांश दुकानें बंद होने के बावजूद दर्जनों लोग नमक खरीदने उमड़ पड़े। सड़क पर जमा लोगों ने दुकान खुलवाकर नमक  लेने पर अड़े तो प्रशासन को दखल देना पड़ा।

अफरातफरी की स्थिति देख पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। शहर की बाजारों में रात तक लोग बाजार में जमा थे।  नमक के थोक व्यवसायी आरसी गुप्ता, प्रकाशवीर गुप्ता का कहना है कि बाजार में नमक पर्याप्त मात्रा में है। अफवाह के चलते लोग परेशान हैं।


उधर जिले के अन्य कस्बों में भी नमक मंहगा होने की आशंका से आम आदमी परेशान रहा। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि शरारती तत्वों ने ऐसी अफवाह फैलाई है। नमक की कमी नहीं है। एसपी सालिकराम वर्मा ने कहा कि हालात को देखते हुए सभी थानों व अधिकारियों को सतर्क किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed