फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The route for heavy vehicles will remain diverted today.

Bahraich News: आज भारी वाहनों का बदला रहेगा मार्ग

Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The route for heavy vehicles will remain diverted today.
बहराइच। हरितालिका तीज पर्व को देखते हुए बहराइच और आसपास के जिलों में सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। गोंडा के दुखहरणनाथ और पृथ्वीनाथ मंदिरों तथा बहराइच के पयागपुर स्थित बागेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दोनक्का तिराहा से गोंडा-अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को आसाम रोड, गिलौला और बलरामपुर होकर भेजा जाएगा। कैसरगंज-हुजूरपुर-पयागपुर मार्ग से गोंडा जाने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों को बहराइच, आसाम रोड, गिलौला और बलरामपुर होकर भेजा जाएगा। हुजूरपुर चौराहे से कर्नलगंज और गोंडा जाने वाले वाहनों को बहराइच होते हुए गिलौला-श्रावस्ती मार्ग पर भेजा जाएगा। पयागपुर चौराहे से गोंडा जाने वाले भारी वाहन मोहनीपुर, गिलौला और बलरामपुर होकर जाएंगे। वहीं, लखनऊ और बाराबंकी से आने वाले भारी वाहनों को जरवल तिराहा से कैसरगंज, टिकोरा मोड़, रिसिया मोड़, आसाम रोड और गिलौला होकर भेजा जाएगा। आवश्यक और इमरजेंसी वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed