फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The river reached 27 cm above the danger mark

Bahraich News: नदी खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंची

Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The river reached 27 cm above the danger mark
बहराइच/जरवलरोड। बारिश व बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर लाल निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंच गया है। महसी के चुरईपुरवा में बने परक्यूपाइन पर कटान का खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को 100 मीटर परक्यूपाइन पानी में डूब गया। ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत में है।
विज्ञापन


सोमवार शाम छह बजे सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 106.346 मीटर रिकार्ड किया गया। यह खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है। ऐसे में अब जिले में बाढ़ की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

तहसील महसी के ग्राम पंचायत पचदेवरी के मजरा चुरईपुरवा में कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा एक करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से 800 मीटर परक्यूपाइन बनाया गया है। बालू भरकर बोरियां भी डाली गई हैं। शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 100 मीटर परक्यूपाइन नदी में डूब गया है। ग्रामीणों को बाढ़ की आशंका सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बीबी पाल ने बताया कि दो दिन पहले कुछ कटान हुई थी, जिसे बोरियों से पैक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed