{"_id":"68ab6b9cbe327c00370e7339","slug":"the-number-of-patients-in-the-childrens-ward-has-increased-beds-are-less-bahraich-news-c-98-1-slko1009-135585-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ी, कम पड़े बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चिल्ड्रेन वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ी, कम पड़े बेड
Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में एक बेड पर भर्ती दो बच्चों का चल रहा इलाज। -संवाद
बहराइच। मौसम बदलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसका असर अब मेडिकल कॉलेज पर साफ दिखने लगा है। जनरल चिल्ड्रेन वार्ड में बेड की भारी कमी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पेडियाट्रिक आईसीयू में भी बेड खाली नहीं हैं, ऐसे में गंभीर मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज के जनरल चिल्ड्रेन वार्ड में 40 बेड हैं, लेकिन रविवार को वार्ड में करीब 60 मरीज भर्ती रहे। एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती दिखे। हालात ऐसे हैं कि कई नन्हे गंभीर मरीजों का इलाज बेंच पर किया जा रहा है। 32 बेड की पेडियाट्रिक आईसीयू पूरी तरह भरी रही।
मरीजों की बढ़ती संख्या से वार्ड में परिजनों को अपने बच्चों की देखभाल में भी असुविधा हो रही है। वार्ड में भर्ती बच्चे के अभिभावक राम दयाल ने बताया कि भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। कई लोग फर्श पर बैठकर अपने बच्चों की देखभाल करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला के अनुसार अचानक मौसम में बदलाव से संक्रामक रोगों में इजाफा हुआ है। बुखार, उल्टी-दस्त और वायरल के मामलों में तेजी आई है। इधर, प्रतिदिन 60 से 70 मरीज भर्ती हो रहे हैं।
प्रशासन ने मांगी मदद
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय खत्री ने बताया कि बच्चों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेड बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्द ही अतिरिक्त बेड और संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। रोगियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी लगातार वार्ड में ड्यूटी पर तैनात हैं।