{"_id":"5d923a648ebc3e01567f18ae","slug":"the-miscreants-entered-the-house-strangling-the-teenager-bahraich-news-lko484447369","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे बदमाशों ने किशोरी का गला रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे बदमाशों ने किशोरी का गला रेता
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में रविवार रात को चोरों के हमले में पीड़ित परिजनों से पूछता?
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने कुछ दिन पूर्व अपना खेत बेचा था। खेत बेचने से मिले छह लाख रुपये घर में रखे हुए थे। इसी बीच रविवार की रात चार बदमाश ग्रामीण के घर में घुस गए और छह लाख रुपये लूट लिए।
इसी दौरान ग्रामीण की बेटी जाग गई और उसने चीखने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने दबोच कर उसका गला रेत दिया, जिससे वह गिरकर तड़पने लगी। इसके बाद बदमाश भाग गए। परिवारीजनों ने घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी निजामुद्दीन का तीन बीघा खेत मटेरा रेलवे स्टेशन के निकट है। कुछ दिन पूर्व उसने एक व्यक्ति से खेत का सौदा किया था। जिसके बाद उसे बेचकर छह लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों से वह गांव में ही कुछ खेत खरीदना चाहता था। रुपये घर में ही रखे हुए थे।
विज्ञापन
रविवार की रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और घर में रखे रुपये लूट लिए। रुपये समेट कर बदमाश जा रहे थे। तभी निजामुद्दीन की बेटी सकीना (14) की नींद खुल गई। बदमाशों को देखकर उसने चीखने का प्रयास किया। जिस पर दो बदमाशों ने उसे दबोच लिया और एक बदमाश ने उसका गला चाकू से रेत दिया।
इसी दौरान उसके पिता निजामुद्दीन और मां नियामुल की नींद खुल गई और वे बेटी को बचाने के लिए दौड़ पड़ेे। उन्हें देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। लड़की के गले से खून बह रहा था। जिस पर उसे परिवारीजन के नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत में उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गले में घाव होने के कारण किशोरी ठीक से बोल भी नहीं पा रही है।
तो कहां से मिली रुपये होने की जानकारी
निजामुद्दीन ने कुछ दिन पूर्व ही खेत बेचकर छह लाख रुपये घर में रखे थे। लेकिन बदमाशों को इन रुपयों की जानकारी कहां से मिली। इस दिशा में भी पुलिस की जांच की सुई टिक गई है। संभावना जतायी जा रही है कि आसपास के लोगों के द्वारा ही पैसे होने की जानकारी बदमाशों से साझा की गई है। फिलहाल पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
तहरीर मिलने पर करेंगे कार्रवाई
केवलपुर गांव में किशोरी का गला रेते जाने की घटना हुई है। रुपये लूटे जाने की भी सूचना मिली है। जिला अस्पताल में किशोरी भर्ती है। एसएसआई को परिवार के लोगों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- शमशेर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक