{"_id":"6367eafc1adc473f1454292b","slug":"the-meritorious-of-the-district-won-the-ugc-net-bahraich-news-lko655925262","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट में जिले के मेधावियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसी नेट में जिले के मेधावियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित होते ही सफल परीक्षार्थियों के घर में जश्न सरीखा माहौल देेखने को मिला। सफल मेेेधावियों को परिजनों व शुभचिंतकों समेत शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी।
किसान महाविद्यालय में शिक्षणरत चंद्रेश शुक्ल ने जेआरएफ की परीक्षा पास की है। चंद्रेश ने स्नातक किसान महाविद्यालय तो परास्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की है। चंद्रेश के परीक्षा उत्तीर्ण करने से केडीसी में हर्ष का माहौल है। पयागपुर तहसील के भूपगंज बाजार निवासी हर्षिता माहेश्वरी पुत्री हरिओम माहेश्वरी ने नेट व जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। हर्षिता ने पंडित अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय से स्नातक व केडीसी से परास्नातक करने के बाद घर से ही तैयारी करते हुए प्रथम प्रयास में ही दोनों परीक्षाएं उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दिया।
तहसील कैसरगंज अंतर्गत सर्राफा व्यवसायी राकेश कुमार सोनी के पुत्र निखिल कुमार सोनी ने हिंदी विषय में जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह के पुत्र सत्यवीर सिंह ने राजनीति शास्त्र विषय में इस परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए सहायक प्रवक्ता के लिए पात्रता पात्र कर ली है। ग्राम लदोर निवासी अधिवक्ता विनोद सिंह विसेन ने भी इतिहास विषय में जेआरएफ उत्तीर्ण करने में सफलता प्राप्त की। केडीसी में सहायक प्रवक्ता पद पर कार्यरत राजेंद्र सिंह ने चौथी बार एनटीए यूजीसी की परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी सफल परीक्षार्थियों को परिजनों व शुभचिंतकों ने सफलता की बधाई दी है।