फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The journey from Bahraich to Lucknow becomes longer, all buses going via Gonda

Bahraich News: बहराइच से लखनऊ का लंबा हुआ सफर, गोंडा होकर जा रहीं सभी बसें

Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The journey from Bahraich to Lucknow becomes longer, all buses going via Gonda
 बहराइच में गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
बहराइच। महाकुंभ व अयोध्या के मध्य जाम होने के कारण जिले में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। यही नहीं, बहराइच से लखनऊ का सफर जो पहले तीन घंटे का था, उसे तय करने में छह घंटे तक का समय लग जा रहा है। अब यहां की बसें गोंडा होकर सफर पूरा कर रही हैं। इसके के लिए गोंडा में भी बसों की कमी बताई जा रही है। यह समस्या अभी दो दिनों तक बनी रहने की आशंका है।
विज्ञापन

महाकुंभ में यात्रियों को ले जाने के लिए जिले को 70 बसें मिली थीं। लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज ने अन्य क्षेत्रों को जाने वाली 15 बसों को भी प्रयागराज रवाना कर दिया था। ऐसे में जिले से 85 बसें कुंभ के लिए चली गई थीं। अयोध्या से कुंभ के मध्य जाम लग जाने के कारण बसें अभी तक लौट नही पाईं।
विज्ञापन

इसके चलते बलरामपुर, सीतापुर, लखीमपुर, दिल्ली, नानपारा, रूपईडीहा के लिए बसें डिपो में है ही नहीं। लखनऊ की ओर जाने वाली बसों का हाल और भी खराब है। अब लखनऊ के लिए बसें बहराइच से गोंडा फिर वहां से लखनऊ जा रही हैं। यही हाल वापसी का भी है। बसें सीधी बहराइच आने के बजाए गोंडा होकर आ रही हैं। इससे यात्रियों का जो सफर तीन घंटे में पूरा होता था, अब छह घंटे में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच रोडवेज बस का इंतजार कर रहे नानपारा क्षेत्र के जूड़ा गांव निवासी हरिराम ने बताया कि मजदूरी के लिए बलरामपुर जा रहा हूं। जहां जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर कई घंटों से खड़ा हूं, लेकिन वहां के लिए कोई बस नहीं मिल रही। सीतापुर जिले के रेउसा निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि बहराइच किसी काम से आए थे। लौटते समय बस नहीं मिल रही है और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

वहीं इस संबंध में एआरएम ज्ञान चंद्र का कहना है कि महाकुंभ में बसें चली जाने के बाद जिले में केवल 14 बसें बची हैं। जिसे अन्य जगहों पर भेजा जा रहा है। बसें लौटने के बाद ही स्थिति ठीक हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed