फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The heat is making people sick, the number of patients in the medical college has increased

Bahraich News: बीमार कर रही गर्मी, मेडिकल कॉलेज में बढ़े मरीज

Tue, 19 May 2026 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The heat is making people sick, the number of patients in the medical college has increased
बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़। - फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के बाहर लगी भीड़।
बहराइच। तराई क्षेत्र में भीषण गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी रही। उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर से लेकर दवा वितरण केंद्र तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहर 12:30 बजे तक करीब 1840 मरीजों का इलाज किया जा चुका था, जबकि इसके बाद भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी और मौसम में बदलाव के कारण उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन विभाग, हड्डी रोग विभाग और चर्म रोग विभाग के बाहर देखने को मिली। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए चिकित्सक कक्षों के बाहर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल रोग विभाग में भी काफी भीड़ रही। यहां छोटे बच्चों में उल्टी-दस्त और डायरिया के मामले सबसे अधिक पाए गए। डॉक्टर एसके त्रिपाठी ने बताया कि बदले मौसम में बच्चों को साफ पानी पीने को दें और बाहर के खाद्य पदार्थों से बचाएं।

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि बढ़ते तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

भीड़ और गर्मी से मरीज रहे परेशान


मेडिसिन विभाग में इलाज कराने पहुंचे चित्तौरा निवासी राजकुमार ने बताया कि तेज गर्मी के कारण उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हो गई थी। सुबह से लाइन में लगे रहने के बाद दोपहर 12 बजे उनका नंबर आया। लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं तेजवापुर निवासी सरिता देवी ने बताया कि उनके बच्चे को डायरिया और बुखार की शिकायत थी। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed