{"_id":"676ef3416ed7169e860ecdbc","slug":"the-girl-was-accused-of-misconduct-the-accused-was-not-allowing-the-marriage-to-take-place-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124591-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: युवती पर गलत आचरण का आरोप लगा, शादी नहीं होने दे रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: युवती पर गलत आचरण का आरोप लगा, शादी नहीं होने दे रहा आरोपी
Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। दस साल पुरानी रंजिश के चलते आरोपी एक युवती का रिश्ता नहीं होने दे रहा है। पीड़िता ने एक व्यक्ति पर शादी की बात चलने पर लड़कों वालो को गलत आचरण का हवाला देते हुए शादी करने से इन्कार करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
श्रावस्ती जिले की निवासी एक महिला ने रानीपुर थाना पुलिस को बताया वह एक अस्पताल में नर्स है। आरोप है परिजन उनके रिश्ते की बात जहां भी तय करते हैं वहां बभनी बुलहा गांव निवासी एक युवक दबाव बनाते हुए शादी नहीं करने देता। लड़के वालों को गलत आचरण का आरोप लगाते हुए बहका देता है। इसकी रिकार्डिंग उनके पास मौजूद है। आरोपी पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं और आरोपी के पिता व उनके पिता के बीच 10 साल से विवाद है। कई जगह शादी की बात चलने पर उक्त आरोपी रिश्ता नहीं होने दे रहा। 25 दिसंबर को आरोपी को कॉल की तो उसने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। रानीपुर थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।