फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The gathering of clouds increased the worries of the farmers.

Bahraich News: बादलों के उमड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी

Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 03 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The gathering of clouds increased the worries of the farmers.
 छाए काले बादल।-

विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, बारिश की आशंका बढ़ गई है। इससे किसान चिंतित हैं, तेजी से अपनी फसल समेटने में जुट गए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे, तेज हवा चलने लगी। इससे दिनभर किसानों की धुकधुकी बढ़ी रही। बारिश न होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं व सरसों पक कर तैयार है। तराई के किसान फसल की कटाई कर रहे हैं। ऐसे में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश की आशंका में किसानों ने गेहूं व सरसों की मढ़ाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

किसान जयचंद्र ने बताया कि उनकी तीन बीघा सरसों की फसल खेत में खड़ी है, लगातार बदल रहे मौसम से अब डर लग रहा है। उन्होंने बताया कि तेज हवा के चलते पकी सरसों की फलियां टूट रही हैं। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो फसल पूरी तरह चौपट हो जाएगी। मजदूरों के साथ फसल की कटाई शुरू कर दी है, ताकि नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान उदय चंद्र ने बताया कि अगर बारिश हो गई तो सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को होगा, जो पककर तैयार है। उन्होंने बताया कि उनका कुछ गेहूं मड़ाई के लिए खेत में कटकर पड़ा है। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो फसल सड़ जाएगी और भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed