फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The garbage dump was transformed into an open gym and park

Bahraich News: कूड़ाघर को दे दिया ओपन जिम व पार्क का रूप

Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 04 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The garbage dump was transformed into an open gym and park
बहराइच के बड़ीहाट मोहल्ले में सभासद द्वारा बनवाया गया जिम पार्क। 
वीरेंद्र श्रीवास्तव
विज्ञापन

बहराइच। शहर में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के बड़ीहाट वार्ड की महिला सभासद ने अपने निजी खर्च पर एक कूड़ा घर को ओपन जिम व बच्चों के खेलने के पार्क में तब्दील कर दिया। उनके द्वारा किए गए इस काम की हर कोई सराहना कर रहा है। पहले जहां गंदगी रहती थी वहां अब बच्चे खेलते हैं और लोग व्यायाम करते हैं।
महिला सभासद जेबा वारसी अपने मोहल्ले के सुंदरीकरण के लिए लगातार प्रयास में हैं। मोहल्ला बड़ीहाट में करीब 40 साल पूर्व अखाड़ा इमली के नाम से एक स्थान पर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होता था। यहां जिले के आस-पास जिलों के नामी पहलवान प्रतियोगिता में आकर अपना दांव अजामते थे। लेकिन 30 साल पूर्व आखाड़ा बंद हो गया था। इसी अखाड़े वाले स्थान को मोहल्लेवासी 25 वर्षों से कूड़ाघर के रूप में प्रयोग करने लगे थे। हालात यह बन गए थे कि यह स्थान मलबा व गंदगी से पट गया था। गंदगी के चलते अखाड़ा इमली के आस-पास रहने वाले लोगों की जीना दुश्वार हो गया था।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व वार्ड की सभासद जेबा वारसी ने इस स्थान को भौतिक निरीक्षण कर यहां पर जिम व बच्चों के लिए एक छोटा पार्क बनाने की कार्ययोजना बनाई थी। सभासद ने संसाधनों से इस स्थान की साफ-सफाई कराकर जमीन के चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाकर अंदर में जिम व बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि लगाकर इसको जिम पार्क में तब्दील कर दिया। जिम पार्क के निर्माण में सभासद ने अपने संसाधनों से एक लाख 75 हजार की धनराशि खर्च की थी। 15 दिन पूर्व सभासद ने इस जिम पार्क का उद्घाटन कर मोहल्लेवासियों के खोल दिया। जिम पार्क खुलने से मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस लेते हुए वार्ड सभासद के कार्य की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिराहे पर फव्वारा भी लगवाया
बडीहाट मोहल्ला स्थित दीवानी कचेहरी के तिराहे के पास नगर पालिका की ओर से पानी टंकी स्थापित कराई गई थी। पानी टंकी जर्जर अवस्था में पहुंचने के बाद इस स्थान पर जहरीले जीव जंतुओं ने अपना बसेरा बना लिया था। नगर पालिका चुनाव जितने के बाद वार्ड की सभासद ने पालिका प्रशासन से इस स्थान को रंगबिरंगी रोशनी के बीच फव्वारा लगवाने के लिए अनुमति मांगी थी। पालिका प्रशासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद सभासद ने अपने निजी खर्च पर बीते वर्ष 2023 दिसंबर माह में यहां रंगबिरंगी रोशनी के बीच फव्वारा लगवाया है। इस कार्य में सभासद की ओर से एक लाख का खर्च किया गया था। बेहतर कार्य के लिए सभासद को लखनऊ में सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed