फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The electricity system of the medical college will be improved with Rs 3.50 crore.

Bahraich News: 3.50 करोड़ से दुरुस्त की जाएगी मेडिकल कॉलेज की बिजली व्यवस्था

Wed, 15 Oct 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The electricity system of the medical college will be improved with Rs 3.50 crore.
बहराइच में मेडिकल कॉलेज में वार्ड में किया जा रहा वायरिंग का कार्य।   -संवाद
बहराइच। जर्जर तारों और बार-बार होने वाले फॉल्ट से जूझ रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए 3.50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, काम भी शुरू करा दिया गया है। परियोजना के तहत कॉलेज परिसर से जुड़े इमरर्जेंसी, महिला अस्पताल और बाल रोग विभाग समेत सभी विंग में नई वायरिंग, आधुनिक पैनल और कटआउट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन




राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले कई महीनों से पुरानी और क्षतिग्रस्त वायरिंग के कारण वार्डों, ओपीडी और हॉस्टलों में बिजली बार-बार कट जाती है। कई बार फाल्ट के चलते मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। खासतौर पर बाल रोग और महिला अस्पताल में गर्मी के मौसम में पंखे और कूलर बंद पड़ने से परिजन परेशान हो जाते हैं।
विज्ञापन



इस परियोजना से न केवल वार्डों में रोशनी और पंखों की समस्या खत्म होगी, बल्कि ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और लैब जैसी बिजली पर निर्भर यूनिटों को भी अब लगातार सप्लाई मिल सकेगी। साथ ही मेडिकल से जुड़े अन्य विभागों की आपूर्ति व्यवस्था भी बेहतर होगी। पुरानी वायरिंग को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में बिजली सप्लाई निर्बाध रूप से जारी रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन





परियोजना में होगा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

- हर भवन में नया पैनल और एमसीबी सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे फाल्ट का पता तुरंत लगाया जा सके।

- अर्थिंग और केबल लाइनिंग को सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं न हों।
- जनरेटर और ट्रांसफार्मर कनेक्शन की नई वायरिंग भी कराई जाएगी।
- मुख्य नियंत्रण कक्ष में लोड मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित होगा, जिससे ओवरलोडिंग से बचा जा सके।




साल के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य
3.50 करोड़ रुपये का बजट बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए प्राप्त हुआ है। काम शुरू करा दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष के अंत तक पूरे परिसर की पुरानी वायरिंग को बदलकर आधुनिक व्यवस्था लागू कर दी जाए। इससे अस्पताल में फॉल्ट की समस्या खत्म होगी और मरीजों, चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
-डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed