फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The effect of public curfew, silence on the streets

जनता कर्फ्यू का दिखा असर, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Sun, 22 Mar 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
The effect of public curfew, silence on the streets
बहराइच नगर में रविवार को जनता कर्फ्यू में चौक बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। देश में फैल रहे कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जनता कर्फ्यू पूरी तरह से सफल दिखा। पूरे दिन गांव, कस्बे, बाजार, गली, कूचे, दुकानें सब जगह सन्नाटा पसरा रहा। लोग दिनभर अपने घरों में ही रहे। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। इस दौरान मंदिरों व मस्जिदों में भी ताले लटकते दिखे। लोगों ने घर से ही नमाज व पूजा-अर्चना की। अस्पतालों में भी रोजाना की तरह मरीजों की भीड़ नहीं दिखी। रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

कोरोना को हराने के संकल्प के साथ रविवार को जनता कर्फ्यू का असर शहर से लेकर गांवों तक नजर आया। गली, कूचों, गांव, कस्बों, बाजार सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर इक्का-दुक्का आदमी ही चलते हुए दिखाई दिए। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों और बाजारों में भी जनता कर्फ्यू की अपील का असर दिखा। दिनभर चाय-पान तक के लिए लोग तरस गए। इस दौरान सभी लोगोें की जुबां पर सिर्फ कोरोना की ही चर्चा थी।
विज्ञापन

मंदिरों और मस्जिदों में ताले लटकते दिखे। अजान और भोग, आरती के बाद लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी और पूजा-अर्चना की। उधर, रोडवेज बस अड्डे और बहराइच रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर भी पूरी तरह सन्नाटा रहा। हर व्यक्ति कोरोना को हराने के संकल्प के साथ घर में कैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरगाह शरीफ और सिद्धनाथ मंदिर भी रहे बंद
जिले के इतिहास में पहली बार सबसे प्राचीन गौतम-गाजी की पहचान के रूप में जाने जानी वाली दरगाह शरीफ की मजार भी आम जायरीन के लिए बंद रही। यह पहला मौका रहा। जब दरगाह को बंद किया गया। इसी तरह सिद्धनाथ मंदिर, मरीमाता मंदिर और सहांरिणी मंदिर समेत अन्य मंदिरों को भी पूजा अर्चना के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed