Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dreaded leopard was released in Trans Gerua

Bahraich News: ट्रांस गेरुआ में छोड़ा गया खूंखार तेंदुआ

Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The dreaded leopard was released in Trans Gerua
मिहींपुरवा (बहराइच)। महबूबनगर निवासी श्रमिक शक्ति की जान लेने वाले खूंखार तेंदुए को मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में छोड़ दिया गया। यह क्षेत्र आदमखोर हो चुके जंगली जानवरों के शरण स्थल के रूप में जाना जाता है। वहीं दूसरी ओर ट्रांस गेरुआ नेपाल से जुड़ा होने के कारण वहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

महबूब नगर में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ 10 दिनों के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को वन विभाग के द्वारा लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी की लालच में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के पिंजरे में कैद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसे मंगलवार करीब 12 बजे एसडीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में ट्रांस गेरुआ के उस पार जंगल में छोड दिया गया है। वन विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही तेंदुए को छोड़ने के लिए पिंजरे का शटर उठाया। उसी समय पिंजरे से निकलकर तेंदुआ कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गया। इसकी पुष्टि रेंजर ककरहा डीपी कनौजिया ने भी की।
विज्ञापन



नेपाल के लोग कर रहे विरोध
कतर्नियाघाट का ट्रांस गेरुआ आदमखोर हो चुके जंगली जानवरों के लिए कालापानी से कम नहीं है। इसलिए जिले में ही नहीं बल्कि लखनऊ, बाराबंकी व आसपास के जिलों में आदमखोर हो चुके जंगली जानवरों को यही ट्रांस गेरुआ में छोड़ा जाता है। यह परंपरा तो पुरानी है, लेकिन नेपाल के बर्दिया क्षेत्र में रहने वाले लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि ट्रांस गेरुआ नदी के पार नेपाल का खाता कॉरिडोर है। वहां से जानवर सीधे बर्दिया जंगल पहुंच जाते हैं। वहां आदमखोर हो चुके जानवर मानव व पालतू जीवों पर हमला कर रहे हैं। इससे कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed