फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dispute between the Superintendent and CHO is getting heated

Bahraich News: तूल पकड़ रहा अधीक्षक व सीएचओ का विवाद

Mon, 03 Jun 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 03 Jun 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The dispute between the Superintendent and CHO is getting heated
अधीक्षक के कार्यमुक्त करने पर सीएचओ ने महिला आयोग से की शिकायत
विज्ञापन

पैसे की मांग, मानसिक व शारीरिक शोषण का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ.थानेदार और महिला सीएचओ दीक्षा पाठक के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ने लगा है। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अधीक्षक ने सीएचओ को कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बाद अब सीएचओ ने भी महिला आयोग और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अधीक्षक पर पैसे की मांग, मानसिक व शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।
इसके अलावा सीएसओ के समर्थन में ग्राम पंचायत सेमरियावां के प्रधान सहित तमाम ग्रामीणों ने भी उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है और मांग की है कि अधीक्षक की कार्यशैली की जांच कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सीएचओ प्रतिदिन सेंटर पर आती हैं, लेकिन अधीक्षक द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल उच्चाधिकारी मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं, लेकिन उनका प्रयास अभी सफल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वहीं प्रभारी सीएमओ डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि पयागपुर के अधीक्षक व सेमरियावां की सीएचओ के बीच आपस में जो विवाद चल रहा था उसे सुलझा दिया गया है। अब किसी को कोई समस्या नहीं है। आपसी सामंजस्य बनाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed