फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The decision of the public is paramount in a democracy

Bahraich News: लोकतंत्र में जनता का निर्णय ही सर्वोपरि

Sun, 14 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The decision of the public is paramount in a democracy
बहराइच। नगर निकाय के चुनाव परिणाम शनिवार शाम तक सामने आ गए। चुनाव में अलग-अलग स्थानों से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल प्रत्याशियों ने भी परचम लहराया। निकाय चुनाव के परिणामों पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की गईं। जिसमें सभी ने लोकतंत्र में जनता के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुए जनता के हित में कार्य करते रहने की बात कही।
विज्ञापन

रंग लाई कार्यकर्ताओं की मेहनत
भाजपा की नीतियों से लोग प्रभावित हो रहे हैं। चुनाव परिणाम पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। इसके लिए उनके साथ ही सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं। उनके आशीर्वाद से अब नगर में तेजी के साथ विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाएगा। जिससे नगर को एक नई पहचान मिल सके।
विज्ञापन

श्यामकरण टेकड़ीवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा।

प्रशासनिक मशीनरी का हुआ प्रयोग
निकाय चुनाव में सपा को हराने के लिए भाजपा ने प्रशासनिक मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया। सपा के मतदाताओं को पुलिस व लाठी-डंडों के माध्यम से दबाने का कार्य किया गया है। इसके बाद भी कई स्थानों पर जनता ने भयमुक्त होकर सपा के पक्ष में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामहर्ष यादव, जिलाध्यक्ष सपा।

जनता का आदेश मान्य
प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहतर तरीके से मतदान कराया। सभी स्थानों पर चुनाव पारदर्शी तरीके से हुए। जनता का आदेेश मान्य है। आगे आने वाले चुनावों में अपनी पार्टी की नीतियों को लेकर जनता के पास जाएंगे व पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे।

अजय गौतम, बसपा जिलाध्यक्ष।

जनता को किया गुमराह
भाजपा द्वारा शुरू से ही जनता को गुमराह व झूठे वादे कर वोट हासिल किए जाते रहे हैं। इस बार के निकाय चुनाव में भी यही देखने को मिला है। मतदाताओं को झूठा ख्वाब दिखाते हुए भाजपा ने मत हासिल किए है, लेकिन अब जनता सब समझ रही है। कर्नाटक में आए परिणामों से सच्चाई जनता के सामने आ रही है।
जयप्रकाश मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed