फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The dead body of a newly married woman was found hanging from a noose.

Bahraich News: नवविवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

Tue, 25 Jun 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 25 Jun 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a newly married woman was found hanging from a noose.
बहराइच। नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। जब परिजनों ने शव को लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के रायभौजा निवासी शमशुन (19) का शव सोमवार को घर में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। शव लटका देख परिजनों मेें कोहराम मच गया। सूचना पर विवाहिता के मायके मूर्तिहा थाना क्षेत्र के बुझिया से पहुंचे भाई ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले बहन की शादी फरमान से की थी। आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन को परेशान कर रहे थे। सोमवार को उनकी हत्या कर शव को फंद से लटका दिया। प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह का कहना है कि महिला के भाई की तहरीर पर पांच ससुरालियों पर दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed