{"_id":"5fc671998ebc3e9bb22086df","slug":"the-daughter-in-law-burnt-her-mother-in-law-with-petrol-bahraich-news-lko552706679","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद होने पर बहू ने सास को पेट्रोल डालकर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद होने पर बहू ने सास को पेट्रोल डालकर जलाया
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव में मंगलवार को मामूली कहासुनी के बाद बहू ने अपनी सास को खेत में काम करते समय पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वह घर चली गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटों से घिरी वृद्धा को किसी तरह बचाया। झुलसी महिला को मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुजौली थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव निवासी गुप्ती देवी (75) पत्नी गयादीन शाम को खेत में काम कर रही थी। यहां पर उसके बेटे बहराइची की पत्नी कुसमावती पहुंच गई। दोनों के बीच पारिवारिक मामले को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बहू अपने साथ पेट्रोल से भरी एक बोतल ले गई थी। उसने सास पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वह घर चली गई। आसपास के लोगों ने आग की लपटों से घिरी वृद्धा को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। झुलसी वृद्धा को पीएचसी सुजौली ले जाया गया, जहां से उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों के मुताबिक दोनों के बीच अरसे से विवाद चल रहा था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
तड़पती रही महिला, धक्का लगाने पर स्टार्ट हुई एंबुलेंस
गड़रियनपुरवा गांव निवासी महिला को झुलसी हालत में एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाना था। मगर यहां मौजूद एंबुलेंस जल्दी स्टार्ट नहीं हो रही थी। आसपास के ग्रामीणों ने दूर तक धक्का लगाया, जिसके बाद एंबुलेंस स्टार्ट हुई। इस दौरान वृद्धा करीब 20 मिनट तक वहीं तड़पती रही। एंबुलेंस रवाना होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।