{"_id":"5d9a23f18ebc3e01740f6c85","slug":"the-couple-was-lynched-and-robbed-in-the-house-bahraich-news-lko485546987","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती को मरणासन्न कर घर में लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती को मरणासन्न कर घर में लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। चित्तौरा के नगरौर गांव के मजरा विदेशीपुरवा में शनिवार रात चार-छह बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर बरामदे में सो रहे पति-पत्नी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। कमरे में सो रहा बच्चा उठकर भागा तो बदमाशों ने उसे भी दौड़ा लिया।
मगर बच्चे ने कमरे में छिपकर किसी तरह पुलिस को फोन किया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक बदमाश लूटपाट कर भाग गए। घायल पति-पत्नी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों ने पास के वृद्धाश्रम और हठीले गांव में भी लूटपाट की है। चार जगह धावा बोलकर इन बदमाशों ने लगभग तीन लाख रुपये का माल लूटा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अमीनपुर नगरौर ग्राम पंचायत के मजरा विदेशीपुरवा निवासी कन्हैयालाल (32) पुत्र जय भगवान और उनकी पत्नी कुंती देवी (30) शनिवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। जबकि उनका बेटा नीतेश कुमार (13) घर के अंदर कमरे में लेटा था।
विज्ञापन
देर रात करीब तीन बजे चार-छह नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस और पति-पत्नी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कन्हैयालाल की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पति को बचाने की गुहार लगाने पर कुंती को भी बदमाशों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया।
माता-पिता की चीख सुनकर कमरे में लेटा नीतेश भी जाग गया। उसने बाहर निकलने का प्रयास किया तो बदमाश उसे पकड़ने दौड़े। इस पर उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मोबाइल से पुलिस को फोन कर सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई मगर तब तक पति-पत्नी को मरणासन्न कर बदमाश 12 हजार रुपये नकदी और 30 हजार रुपये कीमत के जेवर लूटकर भाग गए।
इसके बाद बदमाशों ने पास के गांव हठीला में भी लूटपाट की। यहां रसीद पुत्र फरीद के मकान में सेंध लगाकर बदमाश घुस गए मगर आहट पाकर जागे घरवालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बदमाश भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने शाहपुर जोत निवासी बबलू पुत्र मुन्ना के मकान में सेंध लगाई।
यहां से चोर 20 हजार रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहने समेत करीब दो लाख रुपये कीमत का माल चुरा ले गए। नगरौर स्थित वृद्धाश्रम में भी बदमाशों ने धावा बोला और वहां से एक बक्सा चुरा ले गए। हालांकि उसमें ज्यादा मंहगा सामान नहीं था। वृद्धाश्रम के भंडारी विकास ने बताया कि बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला है।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका बयान दर्ज किया गया है। बच्चे का भी बयान लिया गया है। साथ ही अन्य घटनास्थलों का भी निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।